पराशर की वादियों में बिताए वो पल -Part1
पराशर की वादियों में बिताए वो पल, जैसे धूप से सूखी बंजर मिट्टी पर गिरा हो शीतल जल। यह एक वह दिन है जो कभी यादों से हटाए नहीं हटेगा एक वह दिन जिसकी बातें किए बिना दिन नहीं कटेगा। प्रकृति की हसीन वादियों से हरा भरा वो दिन, दोस्तों के साथ मस्ती और शरारतों में गुज़ारा वो दिन। खूबसूरत पहाड़ों की ठंडी हवा के बीच वो चाय की गर्म चुस्कियां, जैसे ठंडी बर्फ पर गर्म पानी की छोटी-छोटी बूंदिया। यह बात उस समय की जब मैंने और मेरे 3 अन्य मित्रों (मातुल,प्रवीण,प्रवीण) ने एक बहुत सुंदर सी जगह पराशर घूमने का प्लान बनाया। पराशर यूं तो हमारे यहाँ से थोड़ी हे दूरी पर है, पर जो मज़्ज़ा दोस्तों के साथ घूमने का है वो किसी और चीज़ में कहाँ, जैसे कहते हैं "जगह घूमने से ज्यादा मज़ा बिताए हुए समय का आता है"। वैसे यह कोई और नहीं,मैं ही कहता हूँ😂.... तो हमारा ट्रिप शुरू होता है 2 मोटरसाइकिल के साथ,जिसमे हम 2-2 लोग बैठते हैं,कार का विकल्प नहीं था तो मोटरसाइकिल से ही जाना उचित समझा। ( मातुल की excitem...